फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हैंडबॉल में जिले के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

विज्ञापन
हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पाने वाले बच्चे अपने मेडल व प्रमाण पत्र के साथ ​शिक्षकों के
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। कानपुर में आयोजित क्षेत्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में विवेकानंद शिशु कुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनटीपीसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 और अंडर-19 दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय की वंदना सभा में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर, वीआईपी फतेहपुर कानपुर में सात से नौ अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की दोनों टीमों ने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में ऋतिक, ऋषि, अमन, युवराज, अश्विनी, देवांश, श्रेष्ठ, शौर्य, हिमांशु, राजस्व और अंश ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
वहीं, अंडर-19 वर्ग में पुष्कर, यशवीर यादव, आनंद यादव, आयुष, अभिनव, शांतनु, अतुल, रजनीश और अर्पित ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य नीरज कुमार शुक्ला ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, धैर्य और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी इसी मेहनत और लगन के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। अब दोनों वर्गों के चयनित खिलाड़ी इंदौर, मध्य प्रदेश में चार से नौ अक्तूबर तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें