अंबेडकरनगर। सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन 21 नवंबर को किया जाएगा। जिला स्तरीय चयन ट्रायल शहर के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसमें जिले के पुरुष कबड्डी खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 23 नवंबर को अयोध्या में होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। मंडलीय स्तर पर सफल खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर तक अलीगढ़ जिले में आयोजित होगी। (संवाद)