फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 21 तक बीज नहीं लिया तो निरस्त होगी बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रबी सीजन 2026-27 में किसानों को अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने के लिए जिले के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर गेहूं, चना, मटर और मसूर के बीज उपलब्ध कराए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि गेहूं 10696.40 क्विंटल, चना 386.24 क्विंटल, मटर 156.80 क्विंटल और मसूर 26.24 क्विंटल बीज की उपलब्धता कराई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चना का 119.20 क्विंटल बीज अनुदान पर और मसूर का 15.28 क्विंटल बीज शत-प्रतिशत अनुदान पर वितरित किया जा रहा है। जिन किसानों ने बीज के लिए बुकिंग कराई है, वे 21 नवंबर तक अपने विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार पर आवश्यक अभिलेख लेकर पहुंचें। पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर बीज प्राप्त करें। निर्धारित तिथि तक बीज नहीं लेने पर बुकिंग निरस्त कर प्रतीक्षा सूची के किसानों को बीज आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें