अंबेडकरनगर। भूमि विवाद में शनिवार देर शाम भीटी थाना अंतर्गत भीटी में दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें दो ग्रामीणों को चोटें आईं। जानकारी के अनुसार दिनेश व रामअजोर के बीच लंबे समय से एक भूखंड को लेकर विवाद है। शनिवार देर शाम दोनों पक्षों में कहासुनी के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने समझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में दिनेश (52) व रामअजोर (53) को चोटें आईं। दोनों पक्षों ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। उधर भीटी पुलिस ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है।