फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राजधानी बस में अब मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगे दिव्यांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो से संचालित पांच राजधानी बसों में अब दिव्यांग यात्री मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। पहले दिव्यांगों को सिर्फ साधारण बसों में ही मुफ्त यात्रा का लाभ मिलता था। ऐसे में अब जिले के 14 हजार से अधिक दिव्यांग सरकार की इस नई सुविधा का लाभ ले सकेंगे। परिवहन निगम ने इसके अनुपालन के लिए बस चालकों व परिचालकों को निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

अकबरपुर डिपो से कुल 62 बसों का संचालन होता है। इसमें से पांच पांच राजधानी बसें हैं, शेष 57 बसें साधारण हैं। राजधानी बस सेवा का किराया कुछ दिन पहले तक साधारण बसों के सापेक्ष 10 प्रतिशत महंगा था। बीते दिनों शासन ने राजधानी बसों का किराया भी साधारण बसों के बराबर कर दिया। साथ ही अब दिव्यांगों को साधारण बसों की तरह राजधानी बस में भी मुफ्त यात्रा का लाभ दिए जाने की घोषणा हुई है।
सरकार के नए निर्णय से जिले के 14 हजार से अधिक दिव्यांग इसका लाभ उठा सकेंगे। एआरएम सीबी राम ने बताया कि प्रधान प्रबंधक संचालन मनोज कुमार का पत्र इस बाबत प्राप्त हुआ है। उनके निर्देश के क्रम में राजधानी बस के चालक व परिचालकों को इसके अनुपालन के लिए कहा गया है। दिव्यांग यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें