फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 57 करोड़ से टांडा को मिलेगा शुद्ध पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका क्षेत्र टांडा की लगभग एक लाख की आबादी के लिए बड़ी खुशखबरी है। अमृत योजना फेज टू के तहत 57 करोड़ रुपये से अलग-अलग क्षमता के चार ओवरहेड टैंक व 12 ट्यूबवेल की स्थापना की जाएगी। 130 किमी. लंबाई में अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने के साथ ही लगभग 18 हजार घरों को कनेक्शन दिया जाएगा। इससे क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

टांडा नगरवासियों को अब शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर की भागदौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अमृत योजना फेज-टू के तहत पेयजल को लेकर होने वाली समस्या शीघ्र ही दूर होने वाली है। मालूम हो कि कपड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध टांडा नगर के कई मोहल्लों में शुद्ध पेयजल की समस्या है। 25 वार्ड वाले नगर पालिका परिषद टांडा की आबादी लगभग एक लाख है।
जलनिगम कार्यालय के अनुसार अमृत योजना फेज टू के तहत जनवरी माह से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए काम शुरू हो जाएगा। लगभग 57 करोड़ की लागत से चार ओवरहेड टैंक स्थापित किए जाएंगे। इसमें दो ओवरहेड टैंक 1650 किलोलीटर व दो 1350 किली. क्षमता के होंगे। इसके अलावा 12 ट्यूबवेल स्थापित किए जाने के साथ ही 130 किमी. लंबाई में अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाई जाएगी।प्रथम चरण में 17 हजार 761 घरों को कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा जो पुराने कनेक्शनधारी हैं, उन्हें भी नई पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
सामाजिक कार्यकर्ता धर्मवीर सिंह बग्गा ने कहा कि अमृत योजना के तहत नई पानी की टंकी व पाइपलाइन बिछाए जाने का निर्णय सराहनीय है। निश्चित रूप से उसका लाभ टांडा नगर की जनता को मिलेगा। शिक्षक दिनेश नारायण सिंह ने कहा कि शुद्ध पेयजल मिलने से लोगों को बड़ी परेशानी दूर होगी। कई अन्य नागरिकों ने भी इसपर खुशी जताई है।

पूरी हुई टेंडर प्रक्रिया
गत दिवस ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जनवरी माह के प्रथम पखवाड़े से निर्माण काम भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। - विवेक कुमार, सहायक अभियंता जलनिगम शहरी अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें