फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 27 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी

Tue, 01 Sep 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बसखारी के ग्राम पंचायत बरही एदिलपुर की डिजिटल लाइब्रेरी मैं मौजूद छात्र।
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में विकासखंड बसखारी की 27 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू कर दी गई है। पंचायत भवनों में संचालित इन लाइब्रेरियों में वाई-फाई फर्नीचर हैं।
विज्ञापन




विकासखंड की सिंहपुर, सुलेमपुर परसावां, टंडवा दरव, नारायनपुर प्रीतमपुर, बरही एदिलपुर, बेलापरसा, फाजिलपुर उसका, गोहिला, हरैया, जैनुद्दीनपुर, मोतिगरपुर, बनियानी, मोहम्मदपुर मुसलमान, मोहम्मदपुर साबुकपुर, नसीराबाद, नौरहनीरामपुर, साबुकपुर और दौलतपुर हाजलपट्टी ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा शुरू की गई है। डिजिटल लाइब्रेरी शुरू होने से अब ग्रामीण युवाओं को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूर-दराज के कस्बों और शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इंटरनेट और अध्ययन सामग्री की उपलब्धता से उन्हें एक ही स्थान पर पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन मिल सकेंगे। एडीओ पंचायत शंकर सिंह ने बताया कि वर्तमान में विकासखंड की 27 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी संचालित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें