फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने धान खरीद केंद्रों का जायजा लेकर दिए निर्देश, खरीद में तेजी लाने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने धान खरीद में तेजी लाने के लिए गुरुवार को धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कर्मचारियों को निर्देशित किया कि केंद्रों पर आने वाले किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। किसानों के लिए सैनिटाइजर व मास्क का इंतजाम अनिवार्य रूप से करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के ठहरने के लिए बिस्तर का भी पर्याप्त प्रबंध रखा जाए।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद में तेजी सुनिश्चित करने के लिए डीएम राकेश कुमार मिश्र गुरुवार को अपर जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार वर्मा के साथ धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के लिए निकले। उन्होंने नवीन मंडी परिसर सिझौली पहुंचकर धान तौल की प्रक्रिया का जायजा लिया। एफसीआई द्वारा संचालित क्रय केंद्र के प्रभारी सुजीत कुमार मौर्य ने बताया कि अब तक 7 हजार 318 कुंतल धान का खरीद हो चुका है। किसानों का धान तेजी से खरीदा जा रहा है। डीएम ने बाद में पीसीएफ द्वारा संचालित क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि अब तक 1 हजार 883 कुंतल धान की खरीद हो चुकी है।
खरीद की प्रक्रिया जारी है। डीएम ने दोनों क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों के धान की खरीद प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित हो। धान लेकर केंद्र तक पहुंचने वाले किसी भी किसान को वापस करने या उसे परेशान करने की कोई शिकायत आई, तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। किसानों को परेशान करने की बजाए, उनके धान की खरीद करने पर फोकस रखा जाए।
विज्ञापन

डीएम ने क्रय केंद्र पहुंचने वाले किसानों के आराम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में बिस्तर लगवाए जाने का भी निर्देश दिया। कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित कराया जाए। किसानों के लिए मास्क व सैनिटाइजर का प्रबंध रहे। इन व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम ने बाद में धान खरीद में लगी सभी क्रय एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी केंद्रों पर धान लेकर आ रहे किसानों को कोई दिककत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें