फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़वा मंगल पर संकट मोचक की उपासना को उमड़े श्रद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बुढ़वा मंगल पर्व उल्लास के साथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया। टांडा नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर श्री वीर हनुमान जी महाराज का भव्य श्रंगार कर महाआरती की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। बुढ़वा मंगल पर सोमवार को विधिविधान से श्रीराम चरित मानस पाठ प्रारंभ हुआ, जिसका समापन मंगलवार को हवन, आरती के बाद हुआ।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर श्रद्धालुओं ने बुढ़वा मंगल को श्रद्धा के साथ मनाया। पुराने तहसील तिराहे के निकट स्थित हनुमान मंदिर पर बड़ी तादाद में जुटे श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा-अर्चना की। पहितीपुर चौराहे के निकट स्थित हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। टांडा में सोमवार को वीर हनुमानजी महाराज का परंपरागत अलौकिक श्रंगार हुआ। हनुमान गढ़ी के महंत बाबा बजरंग दास के संयोजन में सोमवार को शुरू हुए श्रीराम चरित मानस पाठ का समापन मंगलवार को दोपहर बाद हुआ। इसके पश्चात मंदिर परिसर में विधिविधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन, हवन हुआ। शाम को वीर हनुमानजी महाराज का पूरी भव्यता के साथ अलौकिक श्रंगार कर महाआरती हुई।
श्री हनुमानगढ़ी के महंत बाबा बजरंग दास ने बताया कि होलिकोत्सव के पश्चात चैत्र कृष्ण पक्ष के प्रथम मंगल को बुढ़वा मंगल कहते हैं। इस मंगल को श्री हनुमान जी महाराज के निमित्त किया गया है। इस मंगल को वीर हनुमानजी महाराज के पूजन-अर्चन का विशेष महत्व है। श्री हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में सोमवार को शुरू हुए श्री रामचरित मानस पाठ का मंगलवार दोपहर समापन हुआ। इसके बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के बाबा रामकेश, बाबा हरीराम गोस्वामी, बाबा ऋषि के साथ पंडित राकेश मिश्र, सभासद जयप्रकाश यादव, भाजपा नगर उपाध्यक्ष गौतम उपाध्याय, अजय सोनी, राकेश कनौजिया, सुधीर अग्रहरि, भूपेश जायसवाल, मन्जय गुप्ता आदि लोगों ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें