फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 6 करोड़ से होंगे अकबरपुर नगर में विकास के 44 कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में शीघ्र ही जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलने वाली है। 14वें वित्त आयोग के तहत नगर पालिका द्वारा 6 करोड़ 38 लाख रुपये से विभिन्न वार्डों में 44 विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें न सिर्फ बड़े पैमाने पर नाले का निर्माण होगा, बल्कि सुचारु आवागमन के लिए पिचरोड व इंटरलॉकिंग का कार्य भी कराया जाएगा। अयोध्या मार्ग पर उत्तरी पटरी से पेट्रोल पंप तक नाला निर्माण होने से अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर हल्की बारिश होने पर ही सड़क पर जलभराव होने की समस्या दूर हो सकेगी। इससे लोगों को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बीते कुछ समय से अकबरपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बढ़ने लगी है। सबसे अधिक समस्या अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर शीतला आश्रम से बनगांव रोड तक होती है। इसके अलावा सब्जी मंडी, शहजादपुर चौक, बस स्टेशन क्षेत्र, कृषि भवन के निकट जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। लंबे समय से जलभराव समस्या दूर करने के लिए नाला निर्माण कराए जाने की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही थी। इसके अलावा नगर के कई वार्डों में लोगों को आवागमन में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।
इन सभी समस्याओं को देखते हुए बीते दिनों नगर पालिका परिषद बोर्ड ने 14वें वित्त आयोग व विलेखकर योजना के तहत नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में 6 करोड़ 38 लाख 15 हजार 127 रुपये की लागत से कुल 44 कार्य कराए जाने को मंजूरी प्रदान की थी। इसमें अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर उस नाले का निर्माण भी शामिल है, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही है। नगर पालिका के जेई घनश्याम मौर्य ने बताया कि डीएम के अनुमोदन के बाद विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नाले बनेंगे खड़जा बिछाया जाएगा
वार्ड नंबर 12 में काली चौरा होते हुए प्राथमिक विद्यालय तक इंटरलॉकिंग, नाली व खड़ंजा का निर्माण होगा। वार्ड आठ में बेनी यादव के घर से रणविजय पटेल के घर तक इंटरलॉकिंग, वार्ड नंबर छह में सेंट जेवियर्स स्कूल के बगल से ज्ञानप्रकाश के मकान तक इंटरलॉकिंग, वार्ड 19 में ठाकुर प्रसाद के मकान से बिक्की के मकान तक नाला निर्माण, वार्ड 8 में दक्षिण पटरी कांशीराम आवास के सामने से निबियहवा पोखरा तक नाला निर्माण किया जाएगा।
वार्ड 13 में इनायत होटल से तक्षशिला स्कूल तक नाला निर्माण, वार्ड 16 में अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर उत्तरी पटरी से पेट्रोल पंप तक नाला निर्माण, वार्ड 10 में शेरअली के मकान से पुलिया तक नाला निर्माण, वार्ड 25 में मीरानपुर में नीलगिरी चौराहे से नपेवाड़ा तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य, वार्ड 3 में केवलपत्ती देवी स्कूल से अयोध्या रोड तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड 12 में बाबूराम चौहान के मकान से शिवमंदिर तक डामर रोड निर्माण, वार्ड 4 में भगवती प्रसाद के ट्यूबवेल से कदनापुर गांव तक डामर पिच रोड नवीनीकरण कार्य, वार्ड 25 में सरकारी अस्पताल होते हुए गुड्डू के मकान तक सीसी रोड नवीनीकरण कार्य, वार्ड 20 में मोहम्मद शरीफ के मकान से फरीद के मकान तक खड़ंजा व इंटरलॉकिंग कार्य होगा।
इसी वार्ड में शहजहांपुर मुख्य मार्ग से बंका के मकान तक इंटरलॉकिंग कार्य, वार्ड 17 में पहितीपुर मुख्य मार्ग से घनश्याम दुबे के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण, वार्ड 17 में जयश्री राजभर के मकान से डॉ. आरबी सिंह के मकान तक पिच रोड नवीनीकरण कार्य, वार्ड 22 में चंगुल चेहरा होते हुए अशोक राजभर के मकान तक इंटरलॉकिंग कार्य, इसी वार्ड में श्यामराज निषाद के मकान से सत्येंद्रनाथ द्विवेदी के मकान तक इंटरलॉकिंग कार्य समेत अन्य वार्डों में भी इंटरलॉकिंग व नाले का निर्माण होगा।
अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि योजना के तहत 6 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से 44 कार्यों को बोर्ड ने मंजूरी प्रदान की है। डीएम के अनुमोदन के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
अध्यक्ष नगर पालिका सरिता गुप्ता ने बताया कि अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र को आदर्श स्वरूप प्रदान करने के लिए ही तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें सभी तरह के कार्यों को शामिल किया जा रहा है। पेयजल व आवागमन सुविधा को बेहतर बनाने पर पूरा फोकस है, तो वहीं मार्ग प्रकाश व्यवस्था में भी आमूल चूल परिवर्तन तय किया जा रहा है। आम लोगों को यह एहसास हो सके कि नगर परिषद प्रशासन उनके हितों के लिए लगातार तत्पर है। इस दिशा में पूरी दृढ़ता के साथ प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें