फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीरगंज ब्लॉक में 14 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज ब्लॉक के ड्वाकरा हाल में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें 14 करोड़ 27 लाख 85 हजार रुपये का बजट पेश किया गया। इस बजट से जहांगीरगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में खड़ंजा, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, जल निकासी के लिए नाली व अन्य विकास कार्य प्रमुखता से कराए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख विनीता कनौजिया ने की। इसमें जहांगीरगंज विकास खंड क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की गई। बोर्ड बैठक में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रमुखता से अपनी बात रखी।
विज्ञापन

जहांगीरगंज विकास खंड क्षेत्र बोर्ड की बैठक गुरुवार को गहमागहमी के बीच हुई। ब्लॉक प्रमुख विनीता कनौजिया ने सभी ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आश्वस्त किया कि सभी ग्राम पंचायतों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। बताया कि वर्तमान में विकास खंड क्षेत्र में कुल 55 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में खड़ंजा, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, जल निकासी के लिए नाली व अन्य विकास कार्यों के लिए 14 करोड़ 27 लाख 85 हजार रुपये का बजट पेश किया गया।
खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को सुचारु रूप से कराने व पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पूरी निष्ठा से काम किया जा रहा है। आम नागरिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से भी इसमें सहयोग का आह्वान किया। पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव देने को कहा। कहा कि समान रूप से सभी क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

देवरिया पंडित के ग्राम प्रधान साधू यादव ने कम बजट आने का आरोप लगाया। कहा कि इससे ग्राम पंचायतों के विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है। बताया कि ग्राम पंचायत में प्रति वर्ष करीब 3 लाख रुपये मानदेय पर खर्च हो जाता है। छोटी ग्राम पंचायतों में 4 से 5 लाख रुपये ही बजट आता है।
करौली मिश्र के ग्राम प्रधान सुरेंद्र पांडेय ने गोशाला की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता बतायी। कहा कि जिससे गांव के विकास पर इसका असर न पड़े। ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों के नाम पर चल रही कमीशनबाजी का ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विरोध किया। कहा कि इसे जल्द रोका जाना चाहिए। प्रधान संघ के अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मियों की मनमानी चल रही है। ऐसे में उन्हें स्थानांतरित किया जाए। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलने पर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें