फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जलालपुर में तीन करोड़ से होंगे विकास कार्य

Thu, 28 Sep 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र में तीन करोड़ रुपये से विकास के कई कार्य कराए जाएंगे। कई जर्जर सड़कें दुरुस्त होने से करीब 50 हजार आबादी को आवागमन में सुविधा होगी। इसके साथ नालियों और नालों का निर्माण कराया जाएगा। इससे जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नगर के 37 स्थानों पर कराए जाने वाले कार्याें के लिए नगर पालिका परिषद ने टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। नगर की कई सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। उन पर गड्ढे होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। इसके साथ जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है। इस परेशानी को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने 37 सड़कों को दुरुस्त कराने का गत दिनों निर्णय लिया।
कई मोहल्लों में नाले बनवाने को भी मंजूरी मिली है। इस काम पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। नगर पालिका के अधिकारियों के मुताबिक नगर के सुरहरपुर मार्ग की पूर्वी पटरी पर इंटरलॉकिंग लगाई जाएगी। जलनिकासी के लिए सड़क किनारे नाली बनेगी। मित्तूपुर मार्ग व अकबरपुर मार्ग को दुरुस्त करने के साथ उनके किनारे भी नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के मुख्य मार्ग को यादव चौराहा से लेकर ब्रम्हलोक मंदिर तक दुरुस्त किया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग लगाने के साथ जलभराव रोकने का इंतजाम होगा। इसके साथ कई स्थानों पर नाले बनाए जाएंगे। नगर पालिका में गत दिनों शामिल हुए जमौली, वाजिदपुर, जलालपुर देहात व फरीदपुर क्षेत्र में सड़कों को बनाने के साथ जलनिकासी के लिए नालियों के साथ नाले बनाए जाएंगे।


जर्जर सड़कों पर आवागमन दुश्वार
जलालपुर के नरेंद्र वर्मा का कहना है कि सड़क जर्जर होने से आवागमन में काफी दिक्कत होती है। सड़कें दुरुस्त होने से रोज हजारों लोगों को सहूलियत होगी। पिछली बारिश में जलभराव परेशान हुए लोगों को भी निजात मिलेगी। संजय व राधेश्याम का कहना है कि विकास कार्य होने से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत होगी।

जल्द पूरे कराए जाएंगे कार्य
जलालपुर नगर के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में कई कार्य कराने के लिए टेंडर निकाले गए हैं। इन कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

-खुर्शीद जहां, चेयरमैन नगर पालिका जलालपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें