अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर महोत्सव दूसरे दिन बृहस्पतिवार शाम प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक शबाब सबरी की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूम उठे। उन्हाेंने दर्शकों की फरमाइश पर भी गीत सुनाए। अपने गीतों से शबाब ने देर रात तक लोगों को मनोरंजन किया। इस मौके पर डीएम अविनाश कुमार सिंह, सीडीओ अनुराज जैन और एडीएम सदानंद गुप्त आदि मौजूद रहे।