फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी के सहयोग से समाज व देश का विकास संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। बसपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता व एडवोकेट सीमा समृद्धि कुशवाहा के आगमन पर जिले में भव्य स्वागत हुआ। समाजसेवी सुनील कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत जहांगीरगंज स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छा दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि न्याय व हक पाने के लिए सभी नागरिकों को एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। सभी के सहयोग से ही समाज व देश का विकास संभव होता है। इस लिए सभी लोगों को अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करना चाहिए।
विज्ञापन

निर्भया हत्याकांड में पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने का केस लड़ने वाली अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा इससे पहले जगदीशपुर गांव पहुंची थीं। उन्होंने यहां स्व. राजाराम मौर्य की पुण्य तिथि व प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में हिस्सेदारी करते हुए सभी को गरीबों, मजलूूमों व असहायों की सेवा के लिए प्रेरित किया। नगर पंचायत जहांगीरगंज स्थित समाजसेवी सुनील मौर्य के कार्यालय पहुंचने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता का जोरदार स्वागत हुआ।
उन्होंने सुनील व अन्य सहयोगियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र व समाज सेवा के प्रति लोगों को समर्पित भाव से कार्य करने की जरूरत है। समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए सबसे जरूरी शिक्षा है। जब तक समाज का हर एक व्यक्ति शिक्षा व उसके महत्व को नहीं समझेगा तब तक समस्याओं का निस्तारण त्वरित व समुचित ढंग से नहीं हो सकता। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा, दुष्यंत यादव, अंकित पांडेय, अशोक मौर्य, सुरेंद्र मौर्य, मधुकर त्रिपाठी व विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें