फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम पूरा करें वादा, बने बाईपास

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते कटेहरी से आए लोग। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी बाजार में दुकानों व आवासीय भवनों पर फोरलेन के निर्माण के लिए चलने वाले बुलडोजर के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि फोरलेन निर्माण के नाम पर मनमाने ढंग से दुकानों व आवासीय भवनों को उजाड़े जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। कहा कि डिप्टी सीएम ने बाजार में बाईपास का निर्माण कराने का वादा किया था, ऐसे में यहां बाईपास बनवाया जाए।
विज्ञापन

अयोध्या से बसखारी तक फोरलेन का निर्माण हो रहा है। फोरलेन सड़क जिले की कटेहरी बाजार से होकर जाएगी। इस संबंध में बाजार के दुकानदारों को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि स्वयं ही अतिक्रमण नहीं हटाया, तो छह जून से बुलडोजर चलेगा। इसी के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के नेतृत्व में कटेहरी के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम अग्रहरि, ओमशंकर सोनी, सुरेश सोनू, गणेश मोदनवाल, संतोष पटेल, विशाल अग्रहरि, गोलू मोदनवाल, प्रदीप आदि ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी से मुलाकात की।
ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि फोरलेन निर्माण के नाम पर मनमाने ढंग से दुकानों व आवासीय भवनों को तोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामदेव जनता इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में आश्वासन दिया था कि कटेहरी में बाईपास बनेगा।
विज्ञापन

अब जबकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है, तो ऐसे में बाईपास के निर्माण के वादे को पूरा नहीं किया जा रहा है। कहा कि यदि वादे के अनुसार बाईपास का निर्माण नहीं होता है तो फिर बाजार पूरी तरह से उजड़ जाएगी। कहा कि दुकानदारों के हित को देखते हुए बाईपास का निर्माण कराया जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें