फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घने कोहरे ने रोकी रफ्तार, 30 मीटर तक सिमटी दृश्यता

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह कोहरे के बीच लाइट जलाकर वाहन चलाता चालक। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसम में बदलाव के साथ जिले में ठंड का असर बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को नवंबर में पहली बार अकबरपुर समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह होते ही पूरा शहर धुंध की चादर में लिपट गया। सड़कों, मकानों और पेड़-पौधों पर कोहरे की परत दिखाई दी। हालात ऐसे रहे कि कुछ दूरी पर मौजूद वस्तुएं भी स्पष्ट नजर नहीं आ रही थीं।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे दृश्यता घटकर करीब 30 मीटर रह गई। इससे सड़क पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को काफी सतर्कता बरतनी पड़ी। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। खासकर ग्रामीण इलाकों में सफर करना मुश्किल रहा। खेत-खलिहान, सड़कें और तालाब भी धुंध के बीच गुम नजर आए।
सुबह करीब आठ बजे आसमान में सूरज दिखाई दिया, लेकिन धूप में गर्माहट नहीं थी। दोपहर में भी वातावरण में धुंध का असर बना रहा। सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ गया है। तापमान में गिरावट के साथ लोगों की दिनचर्या पर भी मौसम का असर दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

किसानों को नुकसान नहीं
कृषि विज्ञान केंद्र पांती के अध्यक्ष एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामजीत ने बताया कि फिलहाल पड़ रहे कोहरे से फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा। बल्कि इससे किसानों को फायदा मिलेगा। धान की कटाई के बाद जिन किसानों को गेहूं की बोआई करनी है, उनके खेतों में इस मौसम के चलते नमी बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल एक से दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।
धुंध से ट्रेनों की रफ्तार पर भी असर
सुबह के समय छा रही धुंध का असर रेल यातायात पर भी पड़ने लगा है। कम दृश्यता के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। गंगा-सतलज एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे, कोलकाता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, उत्सर्ग एक्सप्रेस 40 मिनट और बहराइच इंटरसिटी एक घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। वहीं, अहमदाबाद-साबरमती एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेनों के देर से आने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा और परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें