फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शाम को शहर में भीषण जाम, राहगीर हुए परेशान

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को टांडा मार्ग में लगे जाम में फंसे वाहन चालक। स्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर में बृहस्पतिवार शाम अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। टांडा मार्ग और रोडवेज के पास करीब एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

शाम के समय बाजारों में खरीदारी के लिए निकले लोगों और दफ्तरों से घर लौटने वालों की भीड़ के चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक आगे निकलने की कोशिश में एक-दूसरे के बीच फंस गए। टांडा मार्ग और रोडवेज के पास वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, पैदल राहगीरों को भी सड़क पार करने में दिक्कत हुई।
जाम के कारण जरूरी काम से निकले लोगों को भी काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। अकबरपुर के जोलहिया निवासी शुभम ने बताया कि वह अपनी एजेंसी से दुकानदारों को सामान देने शहजादपुर जा रहे थे। रास्ते में जाम लगने से उन्हें करीब एक घंटे तक फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन

औलियापुर निवासी विकास वर्मा ने बताया कि वह घर का सामान खरीदने शहजादपुर जा रहे थे। जाम के कारण उन्हें भी काफी देर तक परेशानी उठानी पड़ी। बाद में वाहनों का दबाव कम होने पर धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें