फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डेंगू का डंक, तीन और मरीज मिले, आंकड़ा 74 के पार

Wed, 01 Oct 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोज सामने आ रहे नए मामले स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का सबब बन चुके हैं। बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से आई रिपोर्ट में डेंगू के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें दो महिलाएं और एक युवक शामिल हैं।
विज्ञापन


अब तक जिले में कुल 74 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 19 मरीज अभी भी सक्रिय हैं और उनका इलाज जारी है। ताजा मामलों में कटेहरी के डेलमउआ गांव, जहांगीरगंज के हरिहरपुर और रामनगर के आनापुर गांव से एक-एक मरीज सामने आया है। सभी मरीज कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे और लगातार इलाज के बावजूद सुधार नहीं हो रहा था। मौसम में उतार-चढ़ाव और उमस के चलते मच्छरों के प्रजनन में तेजी आई है, जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है। इसके मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा स्प्रे, सफाई और जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।
घर-घर जांच और लार्वा सर्वे शुरू
मलेरिया विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर लक्षणों की जांच, लार्वा की पहचान और डेंगू से बचाव के लिए जनजागरूकता फैलाने का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. गौतम मिश्रा ने बताया कि तीनों मरीजों की हालत स्थिर है और फिलहाल उन्हें घर पर ही उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों की लगातार निगरानी
हम लगातार मरीजों की निगरानी कर रहे हैं। यदि जरूरत पड़ी तो तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

— डॉ. गौतम मिश्रा, प्रभारी अधिकारी, मलेरिया विभाग


डेंगू से बचाव के जरूरी उपाय
घर के आसपास पानी जमा न होने दें।

कूलर, गमले, ड्रम, टायर आदि की समय-समय पर सफाई करें।

पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।

मच्छरदानी और फॉगिंग का इस्तेमाल करें।

बुखार, सिर दर्द, आंखों में दर्द या बदन दर्द होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें