फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 43 करोड़ से जहांगीरगंज-कम्हरिया मार्ग का होगा चाैड़ीकरण

Wed, 01 Oct 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आलापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को अब जल्द ही जर्जर सड़कों से मुक्ति मिलने वाली है। वर्षों से उपेक्षित जहांगीरगंज-कम्हरिया-पदुमपुर मार्ग को दो लेन में विस्तारित करने की योजना तैयार कर ली गई है। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने 43 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क को चौड़ा और मजबूत बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन


करीब 7.3 किलोमीटर लंबे इस मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य अगले माह से शुरू होने की तैयारी में है। यह सड़क जहांगीरगंज को पदुमपुर से जोड़ती है और क्षेत्र की प्रमुख जीवन रेखा मानी जाती है। वर्षों से गड्ढों और संकरी सड़कों के कारण वाहन चालकों, छात्रों, मरीजों और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में तो हालात और भी बदतर हो जाते थे। अब सड़क के चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा, जाम से राहत मिलेगी और यात्रा का समय भी घटेगा। व्यापारियों को माल लाने-ले जाने में सहूलियत मिलेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

सड़क से जुड़ेगा विकास का रास्ता
छात्रों को स्कूल और कॉलेज तक आसान पहुंच
मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में समय की बचत
स्थानीय व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
परिवहन खर्च में आएगी कमी

विकास को मिलेगी गति
यह परियोजना आलापुर की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान है। सड़क निर्माण से न केवल क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी बल्कि आमजन का जीवन भी सरल होगा। यह सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है कि ग्रामीण अंचलों को भी अब मजबूत बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हरिओम पांडेय, विधान परिषद सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें