फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुरानी पेंशन बहाल समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने सोमवार को डीआईओएस कार्यालय परिसर में एकत्रित हो कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही माध्यमिक शिक्षकों को भी चिकित्सकीय सुविधा दिए जाने समेत अन्य मांगों का सीएम को संबोधित एक ज्ञापन भी जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। इसमें चेताया गया कि यदि शीघ्र उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं, लेकिन शासन इस पर पूरी तरह चुप्पी साधे है। इससे शिक्षकों का हक मारा जा रहा है। समस्या से संघर्ष कर रहे शिक्षकों की परेशानी दूर कराने को लेकर जिम्मेदार उदासीन बने हैं। शिक्षक नेता आशाराम वर्मा, प्रदीप कुमार पाण्डेय, रामबाबू शास्त्री, राजबहादुर सिंह ने शासकीय विद्यालय के शिक्षकों के समान माध्यमिक शिक्षकों को भी चिकित्सा सुविधा दिए जाने की मांग उठायी। धरने के बाद सीएम के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी मौके पर मौजूद डीआईओएस को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें