फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे लोकतंत्र सेनानी रामदीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र के जैनापुर गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी रामदीन (80) का लंबी बीमारी के बाद रविवार सुबह निधन हो गया। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी होते ही एसडीएम व सीओ पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। बाद में महादेवा घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के बीच पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

जैनापुर गांव निवासी रामदीन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें लोकतंत्र सेनानी घोषित किया गया था। इस बीच रविवार सुबह उन्होंने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी होते ही गांव व आसपास शोक की लहर दौड़ गई। न सिर्फ जैनापुर, बल्कि इर्दगिर्द के अन्य गांवों के नागरिकों ने आवास पर पहुंचकर परिवारीजन को ढांढस बधाया। थोड़ी देर में एसडीएम अभय कुमार पांडेय व सीओ देवेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को तिरंगे में लपेटा गया। इसके बाद गांव में ही पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
बाद में पार्थिव शरीर टांडा के सरयू नदी के महादेवा घाट पर पहुंचा, जहां फिर से पुलिस कर्मियों ने गॉड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद नम आंखों के बीच पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बीच लोकतंत्र सेनानी के निधन पर सांसद रितेश पांडेय, जलालपुर विधायक राकेश पांडेय, पूर्व विधायक सुभाष राय, वरिष्ठ बसपा नेता डा. राजेश सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें