फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात केंद्रों पर हुई डीएलएड परीक्षा, 570 परीक्षार्थी गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खराब मौसम के बीच शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चिह्नित सात परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान पंजीकृत 1972 परीक्षार्थियों के इतर केवल 1402 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने को मौजूद रहे जबकि 570 परीक्षार्थियों ने गैरहाजिर रहकर परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

बीते दिनों ही जिले में डीएलएड की परीक्षा प्रारंभ हुई थी। शुरुआती दौर में दो केंद्र पर परीक्षा हो रही थी। शुक्रवार को सात केंद्रों पर डीएलएड की परीक्षा हुई। खराब मौसम के बीच तीन पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 1972 परीक्षार्थियों को भागीदारी करनी थी। डायट कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 1402 परीक्षार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। 570 परीक्षार्थी इस दौरान गैरहाजिर रहे।
इस दौरान आरडीआरके इंटर कॉलेज सिसानी में 325 के इतर 256, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन में 449 के इतर 275, रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी में 308 के इतर 225 संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में 241 की जगह 200, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में 269 की तुलना में 175 ने, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार में 189 के इतर 159, डा. जीके जेतली इंटर कॉलेज शहजादपुर में 191 के इतर 112 परीक्षार्थियों ने उपस्थित होकर परीक्षा में हिस्सेदारी की। परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें