फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनओसी व चरित्र प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे दावेदार

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला पंचायत कार्यालय में अदेय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे आवेदक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान में उतरे दावेदारों में चरित्र प्रमाणपत्र को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर स्थिति साफ न होने से प्रतिदिन दावेदार चरित्र प्रमाणपत्र के लिए पुलिस लाइन स्थित कार्यालय पहुंचकर न सिर्फ आवेदन कर रहे हैं, बल्कि प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए लगातार कार्यालय का चक्कर भी लगा रहे हैं। उधर, अदेय प्रमाणपत्र के लिए जिला पंचायत कार्यालय में प्रतिदिन गहमागहमी रहती है। इसके लिए सुबह से ही दावेदारों या फिर उनके प्रतिनिधियों का जिला पंचायत कार्यालय पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है, तो शाम तक जारी रहता है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही विभिन्न पदों के चुनावी मैदान में उतरे दावेदारों ने ने प्रचार-प्रसार भी तेज कर दिया है। इसके साथ ही नामांकन के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जरूरी कागजात भी तैयार किए जाने का कार्य दावेदारों ने तेज कर दिया है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में दावेदार या फिर उनके प्रतिनिधि चरित्र प्रमाणपत्र के लिए पुलिस लाइन परिसर स्थित कार्यालय पहुंचकर न सिर्फ आवेदन कर रहे हैं, बल्कि प्रमाणपत्र के लिए चक्कर भी लगा रहे हैं।
प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे एक दावेदार ने नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाते हुए कहा कि चरित्र प्रमाणपत्र के नाम पर उगाही की भी कोशिश की जा रही है। कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि चरित्र प्रमाणपत्र लगेगा भी या नहीं। कोई जिम्मेदार इसे बताने को भी तैयार नहीं है। एक अन्य ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि चरित्र प्रमाणपत्र के लिए बार-बार संबंधित कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चरित्र प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के किसी भी पद के लिए मात्र तीन प्रमाणपत्र की ही जरूरत है। इसमें ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के अदेय प्रमाणपत्र ही लगाए जाएंगे। इसके अलावा चरित्र प्रमाणपत्र की कोई जरूरत नहीं है। इसे लेकर दावेदारों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें