फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहा रहे सगे भाइयों में एक की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर थाना क्षेत्र के बड़ाखुर्द गांव में तालाब में नहाते समय एक युवक की बुधवार अपराह्न करीब डूबकर मौत हो गई, जबकि साथ में नहा रहा दूसरा भाई किसी तरह तैर कर बाहर निकल आया। उसकी गुहार पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद युवक बेसुध हालत में मिला। आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के बड़ाखुर्द गांव निवासी रामपलट (24) पुत्र रामधारी बुधवार अपराह्न करीब अपने भाई प्रदुम्न के साथ गांव के बाहर मवेशियों को चराने निकला था। इसी दौरान वे दोनों तालाब में पशुओं को नहलाने चले गए। बताया जाता है कि दोनों भाई मवेशियों को नहलाने के बाद खुद तालाब में नहाने लगे। नहाते समय दोनों गहराई में चले गए, और डूबने लगे। इसी बीच प्रदुम्न तो किसी तरह तैर कर बाहर निकल आया, लेकिन रामपलट डूब गया।
बाहर निकले प्रद्युम्न ने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बाद में गांव के युवाओं की मदद से रामपलट की तलाश शुरू की गई। करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद युवक बेसुध दशा में तालाब से निकाला गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जलालपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में रोना पिटना मचा गया। उधर थानाध्यक्ष जैतपुर पीएन तिवारी ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया। कहा कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें