फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दरगाह आए जायरीन की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। बसखारी क्षेत्र के किछौछा के सरदार नगर में पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में कानपुर के जायरीन की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ दरगाह में रूहानी इलाज कराने आए थे। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


कानपुर नगर के जाड़ापट्टी नेवादा गंज निवासी शकील कुरैशी (37) अपनी मां के साथ दरगाह आए हुए थे। यहां वह पिछले कई दिनों से रहकर इलाज ले रहे थे। बृहस्पतिवार को सरदार नगर पेट्रोल पंप के पास अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। मां ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी बसखारी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अरुण कुमार ने पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्रवाई की। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें