फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बूथ अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के बसिया गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष पर जानलेवा हमले का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने घायल भाजपा नेता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के बसिया गांव की है। बताया जाता है कि गांव निवासी तेज बहादुर भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। आरोप के अनुसार कुछ लोगों की ओर से शनिवार रात करीब नौ बजे उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तेजबहादुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जलालपुर कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें