फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रेमिका को चाकू मारने वाले युवक का दुकान में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। प्रेमिका को चाकू मारकर घायल करने वाले युवक का शव मंगलवार सुबह प्रमिका के पिता की ही दुकान में संदिग्ध दशा में लटकता मिला। इसी दुकान पर युवक ने सोमवार देर शाम युवती को घायल किया था। बसखारी पहुंचे मालीपुर निवासी युवक के परिजनों ने हत्या कर शव टांग देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मालीपुर थाना क्षेत्र के कांदीपुर निवासी रामकिशुन गौड़ के पुत्र मोहित (26) का बसखारी बाजार निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच विवाह की बात भी शुरू हो गई थी। इसी बीच युवती के परिजनों द्वारा विवाह से इन्कार किए जाने की खबर मोहित को मिली। वह हिमांचल प्रदेश में रहकर निजी नौकरी करता था। सोमवार सुबह ही वह हिमांचल प्रदेश से अपने गांव पहुंचा। बताया जाता है कि फोन पर युवती से बातचीत के बाद वह आवेश में आकर शाम को बसखारी पहुंच गया।
देर शाम वह सीधे युवती के पिता की दुकान पर पहुंचा। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसने युवती के शरीर पर चाकू व डंडे से कई वार कर दिए। इसके बाद वहां से फरार हो गया। घायल युवती को पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत सामान्य होने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ जानलेवा हमले आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इस बीच मंगलवार सुबह यह खबर तेजी से फैली कि मोहित का शव युवती के पिता की चाय व मिठाई की दुकान पर फंदे के सहारे लटक रहा है। बसखारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। युवती के परिजनों का कहना था कि दुकान पर जब सन्नाटा था तब उसने वहां आकर अपनी जान दे दी। उधर युवक के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि मोहित की गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद शव को टांग दिया गया। एसओ संत कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार आगे का निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें