फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला शव

Fri, 06 Jun 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकर नगर। अकबरपुर क्षेत्र के मीरानपुर में शुक्रवार को युवक का शव संदिग्ध हालात में पंखे से अंगौछे के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के मीरानपुर मोहल्ले के हार्दिक गोयल (27) जीएसटी में अकाउंट देखने का काम करते थे। शुक्रवार दोपहर हार्दिक का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग माैके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उतारा। हार्दिक की चार बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। मृतक के माता-पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। हार्दिक की शादी नहीं हुई थी और वह किराए के मकान में रहते थे। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय का कहना है कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें