फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी की सुरक्षा में नहीं चलेगी कोई लापरवाही - डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तीन जुलाई को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने एक बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में विशेषतौर पर जिला पंचायत सदस्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को होने वाले मतदान प्रक्रिया को हर संभव स्तर पर शांतिपूर्ण तरीके से निपटाया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने भी मौजूद पुलिस अधिकारियों को चुनावी काम काज से जुड़े जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जिला पंचायत सदस्यों की सुरक्षा को लेकर कोई भी ढिलाई न बरती जाए। इस मौके पर एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ महेश चंद्र द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें