फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1837 स्थानों पर सजेगा दरबार, 187 मंचों पर गूंजेगी रामलीला

Sat, 20 Sep 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर के शहजादपुर में तैयार हो रहा दुर्गा पंडाल। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नवरात्र और विजयदशमी के पावन अवसर पर जिले में 1837 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है, जबकि 187 स्थानों पर रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। तैयारियों को अंतिम रूप देने में जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पंडाल सजाने से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक, हर पहलू पर सघन निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

देश के विभिन्न प्रांतों से आए कारीगर और कलाकार इन दिनों पंडालों को आर्कषक रूप देने में व्यस्त हैं। देवी प्रतिमाओं की स्थापना और रामलीला मंचन के लिए सजावट को लेकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। टांडा, जलालपुर, किछौछा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख पूजा पंडालों और रामलीला स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, सादे लिबास में खुफिया पुलिस और महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है।
जाम से राहत के इंतजाम
भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। विसर्जन के समय जरूरत पड़ी तो रूट डायवर्ट भी किया जाएगा। अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या धार्मिक टिप्पणी करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। साइबर टीम सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन



पंडाल और रामलीला मंचन स्थलों की संख्या (थानावार आंकड़े)
थाना दुर्गा प्रतिमा रामलीला मंचन
अकबरपुर 330 29

बेवाना 94 3

सम्मनपुर 111 15

बसखारी 103 10

टांडा 145 8

अलीगंज 64 10

इब्राहिमपुर 84 22

हंसवर 67 13

भीटी 90 6

अहिरौली 89 7

महरुआ 77 5
जलालपुर 93 15
जैतपुर 83 9

मालीपुर 80 4
कटका 97 8

आलापुर 92 7

जहांगीरगंज 62 11

राजेसुल्तानपुर 76 5



सोशन मीडिया पर पैनी नजर
दुर्गा पंडालों और रामलीला स्थलों को चिह्नित कर वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गड़बड़ी करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर है।
विज्ञापन


हरेंद्र कुमार, एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें