फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अनदेखी का शिकार रामलीला मैदान

Sat, 20 Sep 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कटेहरी के रामलीला मैदान में डंप कूड़ा।
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। कटेहरी बाजार का एतिहासिक रामलीला मैदान विभागीय अनदेखी का शिकार हो चुका है। रोजाना घरों और दुकानों का कचरा फेंका जा रहा है। ऐसे में बाजार वासियों का जीना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

आगामी दिनों में दुर्गा पूजा और रामलीला मंचन का यहां आयोजन होना है। हर साल इस मैदान में भव्य मंचन होता है, लेकिन वर्तमान स्थिति ने आयोजकों और श्रद्धालुओं दोनों को चिंतित कर दिया है। मैदान के ठीक पास स्थित रामदेव जनता इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं। बारिश के बाद मैदान में फैले कूड़े से बदबू आ रही है। साथ ही संक्रामक रोग फैलने का खतरा और बढ़ गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश मद्धेशिया, विजय कुमार वर्मा, संतकुमार, श्यामसुंदर, रामनिहाल, संदीप और रामसहाय का कहना है कि पिछले डेढ़ माह से मैदान के पास से कूड़ा नहीं हटाया गया है। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई स्थाई कदम नहीं उठाया गया। खानापूर्ति के लिए मैदान के बगल अस्थाई निस्तारण स्थल बनाया गया, लेकिन वह भी कूड़े से पट चुका है।
विज्ञापन


स्थाई व्यवस्था कराई जाएगी
मामला संज्ञान में है। जल्द कूड़ा हटवाकर स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
- दुर्गा पांडेय, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें