फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ई रिक्शे की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। भीटी महरुआ मार्ग पर स्थित आरा मशीन के निकट बुधवार देर शाम आटा पीसने की चक्की बनाकर लौट रहे रंजीत (55) की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भीटी के मदारभारी खमपुर निवासी रंजीत महरुआ क्षेत्र में गेहूं पीसने वाली चक्की बनाने गए थे। सोमवार शाम करीब सात बजे वह साइकिल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

भीटी-महरुआ मार्ग पर स्थित आरा मशीन के पास पहुंचे थे। इसी दौरान एक ई रिक्शा ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकार लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें