फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तिलहन की खेती से बढ़ेगी किसानों को आय

Wed, 01 Oct 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र पांती में तिलहन मेले के स्टॉल का निरीक्षण करते कृ​षि विभाग के अ​धिकारी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र पांती अकबरपुर में सोमवार को एक दिवसीय तिलहन किसान मेला आयोजित किया गया। उप कृषि निदेशक डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से किसानों को जानकारी दी। कहा कि तिलहन उत्पादन से किसानों की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामजीत ने तिलहन की प्रजातियों, बीज व भूमि शोधन पर विस्तृत जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने तिलहन से आय बढ़ाने के तरीके बताए। जिला उद्यान अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने उद्यान विभाग की योजनाओं से किसानों को अवगत कराया। मत्स्य निरीक्षक सुनीता वर्मा ने मछली पालन को बढ़ावा देकर अपनी आय बढ़ाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। इफको के एरिया मैनेजर डॉ. देवी प्रसाद सहगल ने फसल में खाद की मात्रा के अनुपात की जानकारी दी। वैज्ञानिक डाॅ. राम गोपाल यादव ने तिलहन में लगने वाले रोग व बचाव के तरीके बताए। कार्यक्रम में किसानों को सरसों के मिनी किट वितरित की गई। प्रगतिशील महिला कृषक कांति देवी ने गोबर के खाद का प्रयोग कर प्राकृतिक खेती के बारे में बताया। इस दौरान अनुज कुमार सिंह, डॉ. शिवम कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. रेखा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें