फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हाईवोल्टेज के चलते शनिवार को एक बार फिर जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा ठप रही। इससे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। मरीजों व तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन के उदासीन रवैए को लेकर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज सीटी स्कैन जांच के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अक्सर कोई न कोई समस्या सामने आती रहती है। इससे जांच सेवा बाधित रहती है। शनिवार को तमाम उम्मीदों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों को तगड़ा झटका लगा। हाई वोल्टेज के चलते सीटी स्कैन सेवा बाधित रही। इससे मरीजों व उनके साथ आए तीमारदारों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। खराब मौसम के बीच जिला अस्पताल पहुंची पहितीपुर निवासी गिरिजा देवी ने बताया कि उन्हें करीब 15 दिन पहले जांच की तिथि मिली थी।
इसी के आधार पर वह अस्पताल पहुंची थी। दो घंटे से अधिक इधर उधर भटकने के बाद बताया गया कि वोल्टेज तेज होने के चलते जांच नहीं हो पाएगी। इसी तरह सम्मनपुर निवासी बबीता अपने भाई दिनेश को लेकर जांच के लिए पहुंची थीं। श्रवणक्षेत्र निवासी वृजनंदन, मरैला निवासी जानकी प्रसाद को भी करीब 20 दिन पहले सीटी स्कैन जांच कराने की तिथि मिली थी। मौसम खराब होने के बावजूद वह करीब साढ़े 9 बजे अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे यह जानकारी दी गई कि हाईवोल्टेज के चलते मशीन नहीं चल पा रही है, और जांच नही हो पाएगी। ऐसे में अब उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। करीब 50 मरीजों व उनके तीमारदारों को बगैर जांच के लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है। बताया कि जिला अस्पताल में अक्सर यह समरस्या उत्पन्न होती रहती है। इससे मरीजों व तीमारदारों को मुश्किल झेलनी पड़ती है। दूर दराज के क्षेत्रों से सैकड़ों रुपए किराया खर्च कर वह जिला अस्पताल पहुंचते हैं, और जांच का लाभ भी नहीं मिल पाता है। अस्पताल प्रशासन को बदहाल व्यवस्था में अविलंब सुधार सुनिश्चित करना चाहिए।
वोल्टेज बढ़ने के चलते जांच में असुविधा हुई। अस्पताल आने वाले सभी मरीजों के हितों का ख्याल रखा जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. एसपी गौतम, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें