फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीटी स्कैन मशीन बंद, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में पीपी मॉडल पर संचालित सीटी स्कैन मशीन दो दिन से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी है। मशीन की पिक्चर ट्यूब में समस्या होने के कारण मरीजों को लगातार दूूसरे दिन बुधवार को बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

हिंद लैब सीटी स्कैन सेंटर की ओर से जिला अस्पताल में सीटी स्कैन का संचालन किया जाता है। मंगलवार को अचानक मशीन ने काम करना बंद कर दिया था। मशीन में स्कैन तो हो रहा था, लेकिन स्पष्ट चित्र नहीं हो रहा था, इसके कारण रिपोर्ट सही से नहीं बन पा रही थी। ऐसे में जांच को रोक दिया गया था। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने कार्यदायी संस्था के मैनेजर को मशीन की समस्या की जानकारी दी।
सीटी स्कैन मशीन को मंगलवार को को ही दुरुस्त कराने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन देर रात तक टेक्नीशियन कोई हल नहीं निकाल पाए।
ऐसे में पिक्चर ट्यूब बदले जाने का निर्णय लिया गया, जिसे लखनऊ से मंगवाया गया है। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के लिए रोजाना 50 से 60 मरीज आते हैं। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि मशीन का पार्ट मंगवाया गया है। देर रात तक इसे सही करा दिया जाएगा, जिससे बृहस्पतिवार को इसका संचालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें