फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एमएलसी ने उठाया जिले के विकास का मुद्दा

Wed, 18 Feb 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। विधान परिषद में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा के दौरान बुधवार को एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने जिले के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को केंद्र में रखकर कई परियोजनाएं चल रही हैं, जिससे पूर्वांचल की आर्थिक संरचना मजबूत होगी।
अकबरपुर और जलालपुर तहसीलों में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निकट दो औद्योगिक कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। एमएलसी ने अकबरपुर बस स्टेशन को शहर के बाहर स्थानांतरित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहर में बस स्टैंड संचालित होने के कारण जाम से लोग परेशान रहते हैं। जलालपुर बाजार में बाईपास निर्माण की भी आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तमसा नदी पर रामपुर नरसिंहपुर, बिसुही नदी पर अताउल्लानाऊपुर और बड़ेरिया तथा टोंस नदी पर डडारी घाट और करमुलहा घाट पर दीर्घ सेतु निर्माण की मांग भी की। अयोध्या-अंबेडकरनगर फोरलेन मार्ग पर टंडौली रेलवे क्रॉसिंग पर रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण को भी आवश्यक बताया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें