फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति रामअचल के पास 26 साल तो लालजी के पास 24 साल पुरानी जीप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मायावती की बसपा सरकार में दो कैबिनेट मंत्री रह चुके रामअचल राजभर और लालजी वर्मा के पास दो दशक से ज्यादा पुरानी गाड़ियां हैं। आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा झेल रहे सपा के अकबरपुर प्रत्याशी रामअचल राजभर के पास 26 वर्ष पुरानी सिर्फ एक जीप है। पूर्व मंत्री व कटेहरी से सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के पास भी 24 वर्ष पुरानी एक जीप है। वहीं बड़े उद्योगपति व जलालपुर के सपा प्रत्याशी के पास अपना कोई वाहन ही नहीं है।
विज्ञापन

अकबरपुर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मंत्री रामअचल राजभर के पास सिर्फ डेढ़ लाख रुपये नगद हैं। उनके पास वर्ष 1995 की पुरानी कमांडर जीप ह पंजीकृत है। जेवरात के नाम पर उनके पास सिर्फ 20 ग्राम सोना है। एक दो नाली बंदूक के अलावा उनके नाम रायफल व रिवाल्वर का लाइसेेंस भी है। रामअचल व उनके एक आश्रित के नाम भी लगभग 13 लाख की चल संपत्ति है। रामअचल के नाम लगभग डेढ़ करोड़ की कुल अचल संपत्ति दर्ज है। अकबरपुर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले रामअचल राजभर के नाम अकबरपुर व लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आय से अधिक संपत्ति का भी एक मामला शामिल है।
जलालपुर से सपा प्रत्याशी राकेश पाण्डेय के पास 2 लाख 67 हजार 500 नगद हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 75 हजार 400 रुपये की नगदी है। राकेश तथा उनकी पत्नी समेत एक अविवाहित सदस्य के नाम कुल 48 करोड़ की चल संपत्ति है। राकेश पाण्डेय के नाम एक दो नाली बंदूक तथा एक पिस्टल व रायफल भी है। राकेश के पास 116 ग्राम सोने के गहने हैं, जबकि उनके व उनकी पत्नी के नाम कोई वाहन पंजीकृत नहीं है। राकेश तथा उनकी पत्नी व एक अन्य सदस्य केे नाम कुल 15 करोड़ 36 लाख से अधिक की अचल संपत्ति है। जूनियर हाईस्कूल पास राकेश पाण्डेय के नाम लखनऊ के हजरतगंज थाने में एक केस दर्ज है।
विज्ञापन

कटेहरी के सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के विरुद्ध इब्राहिमपुर, अकबरपुर व भीटी थाने में लोकप्रतिनिधत्व व सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तीन मुकदमे दर्ज हैं। उनके पास साढ़े 6 लाख रुपये नगद हैं, जबकि उनकी पत्नी शोभावती के पास 5 लाख 46 हजार रुपये नगद हैं। लालजी व उनकी पत्नी व एक अविभक्त सदस्य को मिलाकर 1 करोड़ 95 लाख की चल संपत्ति है। लालजी के नाम 1997 मॉडल की एक पुरानी जीप पंजीकृत है। उनके पास 90 ग्राम सोना है, जबकि पत्नी शोभावती के पास 400 ग्राम सोना है। लालजी के नाम सिंगल बैरल बंदूक का लाइसेंस है, जबकि रिवाल्वर व रायफल भी उनके नाम है। उनकी पत्नी के पास एक रिवाल्वर है।
लालजी व उनकी पत्नी के नाम 7 करोड़ 6 लाख से अधिक की अचल संपत्ति है। लालजी ने कानपुर विश्वविद्यालय से एमएससी की डिग्री हासिल की है। अकबरपुर से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मूलचंद्र जायसवाल ने दाखिल शपथपत्र में बताया कि उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। उनके पास 50 हजार रुपये नगद है, जबकि उनकी पत्नी आराधना गुप्ता के पास 25 हजार की नगदी है। मूलचंद्र व उनकी पत्नी के नाम लगभग 50 लाख की चल संपत्ति है। इसमें मूलचंद्र के पास दो लग्जरी चार पहिया वाहन, जबकि जबकि एक बाइक पंजीकृत है। मूलचंद्र के पास सोने व चांदी के कोई गहने नहीं हैं। उन्होंने झांसी के वीकेडी महाविद्यालय से बीए की डिग्री ले रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें