फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती की दिलेरी से बाइक छोड़कर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुकुंदीपुर गांव के पास दंपती से छिनैती के प्रयास का मामला सामने आया है। दंपती की दिलेरी की वजह से बदमाशों को बाइक छोड़कर भागना पड़ा। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने घेराबंदी की, लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। जानकारी मिलते ही महरुआ पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और बाइक को थाने लेे आई। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस बदमाशों की सुरागरसी में जुटी है। मामले में अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब नौ बजे महरुआ थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी दीपचंद्र पत्नी आरती के साथ साइकिल से घर जा रहे थे। महरुआ विद्युत उपकेंद्र के पास पहुंचे थे। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने आरती के हाथ में मौजूद मोबाइल झपट लिया और धक्का मारकर दोनों को साइकिल समेत नीचे गिरा दिया। इसके बाद बदमाश मोबाइल लेकर भागने लगे। दीपचंद्र ने दिलेरी दिखाते हुए बाइक पर पीछे बैठे बदमाश को पकड़कर खींच लिया। इससे बाइक सवार युवक गिर पड़े।
पत्नी ने भी बदमाशों को पकड़ने में मदद की। दंपती की गुहार पर आस पास के नागरिक भी घटना स्थल की तरफ झपटे। पकड़े जाने के भय से बदमाश बाइक मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। सूचना महरुआ पुलिस टीम को दी गई। महरुआ पुलिस मौके पर पहुंची, घेराबंदी का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। एसओ शंभूनाथ ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्घ केस दर्ज किया गया है। बाइक नंबर के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें