फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

Sun, 17 Jan 2016 11:42 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी थाना क्षेत्र के रिउना बाजार में अपराह्न  करीब ढाई बजे महरुआ थाना क्षेत्र के वेदप्रकाश सिंह (30) व महरुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सेमरी निवासी रंजीत निषाद (22) की बाइक आमने सामने भिड़ गई। स्पीड अधिक होने के चलते भिड़ंत इतनी तेज हुई कि दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


बाजारवासियों ने तत्काल इसकी सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंसकर्मियों ने दोनों को गंभीर अवस्था में भीटी सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। इसी बीच वेदप्रकाश ने दम तोड़ दिया, जबकि रंजीत की हालत नाजुक होता देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार वेदप्रकाश सिंह पुत्र सुरेश सिंह मुंबई में मृतक आश्रित के पद पर म्युनिस्पल कारपोरेशन में काम करता था। इन दिनों वह मुंबई से गांव आया था और अपना मकान बनवा रहा था। वह बिल्डिंग मैटेरियल के सिलसिले में निकला था और वापस घर जा रहा था।
विज्ञापन


भीटी पुलिस के मुताबिक मार्ग दुर्घटना की जानकारी हुई है। किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें