फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त पदार्थ खाने से दो गंभीर

Mon, 29 Feb 2016 11:36 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवारीजनों के मुताबिक अकबरपुर थाना अन्तर्गत चुंगीनाका निवासी राज कुमार (29) पुत्र गोविंद ने रविवार देर शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबियत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि बीते कुछ दिनों से राज कुमार किसी बात को लेकर तनाव में था।
विज्ञापन


इसी के चलते उसने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। महरुआ थाना अंतर्गत सेमरी पहाड़पुर गांव निवासी पप्पू की (18) पुत्री कुसुम ने रविवार देर रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों के मुताबिक खाना खाने के बाद कुसुम अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसे उलटी व पेट में दर्द होने लगी।

पहले तो उसका स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया, लेकिन तबियत में कोई सुधार न हुआ। पूछे जाने पर जब उसने विषाक्त पदार्थ खाने की बात बताई, तो परिजनों में रोना पीटना मच गया। उसे आननफानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें