फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी के शिकार हुए दो युवक

Sat, 07 May 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
जहर खाकर जान देने की कोशिश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली से लौट रहे दो युवक जहरखुरान गिरोह के शिकार हो गए। शनिवार सुबह दोनों सड़क किनारे बेहोशी की दशा में मिले। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बसखारी के निकट कुछ लोगों ने सड़क किनारे एक युवक को बेहोशी की दशा में देखा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया। इसी बीच सूचना मिली कि बसखारी-मालीपुर मार्ग पर भी एक युवक बेहोशी हाल में सड़क के किनारे पड़ा है। पुलिस ने उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 दोनों युवकों के पास मिलेे वोटर आईडी से एक की पहचान मनोज (20) पुत्र नोखई निवासी महाराजगंज, आजमगढ़ जबकि दूसरे की पहचान अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना अंतर्गत नूरपुर निवासी जियालाल (35) पुत्र संतदेव के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के परिवारीजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल में मिले दोनों के परिवारीजनों ने बताया कि वे दोनों दिल्ली से कैफियात एक्सप्रेस से घर लौट रहे थेे।

जियालाल ने अकबरपुर स्टेशन पर उतरकर बताया था कि वह मैजिक से घर आ रहा है जबकि मनोज के परिवारीजनों का कहना है कि पुलिस से जानकारी मिलने पर वे यहां पहुंचे। एसओ ने बताया कि दोनों के होश में आने पर ही सही स्थिति पता चलेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें