फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में युवक को जिंदा जलाने का प्रयास

Fri, 20 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
युवक को जिंदा जलाने का प्रयास - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र बसखारी अंतर्गत भिदूड़ गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार रात एक युवक को कुछ लोगों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बाद में पीड़ित की पत्नी ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस को दी गई तहरीर के जरिये भिदूर गांव निवासिनी मेवाती देवी ने बताया कि उसका गांव के ही एक व्यक्ति से लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ चुके हैं।

कहा कि गुरुवार रात उसका पति राजबली (32) घर के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। देर रात गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद वहां से भाग खड़े हुए। गुहार पर जब परिवारीजन घर के बाहर आए तो वहां का दृश्य देखकर वे सभी सन्न रह गए। राजबली लपटों से घिरा हुआ था।
विज्ञापन


इस बीच मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पाया लेकिन तब तक राजबली गंभीर रूप से झुलस चुका था। आननफानन में परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी बसखारी पहुंचे, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बाद में पीड़ित की पत्नी मेवाती ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ मनोज पंत ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद है। शांतिभंग व पाबंद करने की कार्रवाई पूर्व में की जा चुकी है। आग से जलने या जलाने की कोई तहरीर उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें