फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग में तीन घायल

Wed, 03 Feb 2016 10:54 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जैतपुर थाना क्षेत्र के रतना कुदरा गांव निवासी राना यादव (23) पुत्र धीरेंद्र, अभिषेक (20) पुत्र चंद्रभान व आलम (22) पुत्र छोटई मंगलवार देर शाम एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। नेवादा बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया यगा। यहां राना की हालत गंभीर बनी हुई है। जलालपुर थाना क्षेत्र के  जलालपुर नगर निवासी कामिनी गुप्ता (35) पत्नी राधेश्याम बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।

उसे पहले नगपुर सीएचसी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया निवासी मोहम्मद इमरान (45) पुत्र इसरार अहमद बुधवार सुबह अंबेडकरनगर के बसखारी बाजार में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें