अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया एक घायल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जानकारी के मुताबिक राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के इसरौली गांव निवासी विशालती देवी (55) पत्नी दीपनरायन सोमवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बोलेरो की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इब्राहिमपुर क्षेत्र महुवारी गांव निवासी अजीत (22) पुत्र नरेंद्र सोमवार सुबह बाइक से इल्तिफातगंज बाजार जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्कीबाजार निवासी बृजेश (32) पुत्र नंदलाल रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।