फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर

Sun, 31 Jan 2016 11:02 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक टांडा थाना क्षेत्र के सुलेमपुर गांव निवासी अतुल (18) पुत्र बच्चाराम रविवार सुबह अकबरपुर थाना क्षेत्र के  शहजादपुर फौव्वारा तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


अहिरौली थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी दिलीप (42) पुत्र रामउजागिर शनिवार देर शाम  बाइक से अकबरपुर आते समय पवित्र शिवबाबा के निकट बोलेरो की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर चौक निवासी अजय (40) पुत्र रामधनी शनिवार देर शाम अकबरपुर पुरानी तहसील तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल हुए सभी बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें