फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट से मजदूर की मौत

Sun, 31 Jan 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। तालाब चौराहे पर रविवार सुबह एक मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने कुछ देर बाद शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी। दोपहर को मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मुनेश पुत्र सुलेमान यादव सिकंदराराऊ के गांव गिनौली, किशनपुर का रहने वाला था। वह शहर की एक रंग फैक्ट्री में काम करता था। उसकी ड्यूटी रात की थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात में अपनी ड्यूटी करने के बाद वह सुबह करीब छह बजे तालाब चौराहे रेलवे क्रॉसिंग पहुंचा। यहां से वह ट्रैक के सहारे-सहारे सिटी स्टेशन की ओर जा रहा था। उसने शॉल ओढ़ रखी थी। बताया जाता है कि तेज रफ्तार मालगाड़ी से उसका शॉल उलझ गया, जिससे वह तेज गति से मालगाड़ी से टकराया और ट्रैक से कुछ दूरी पर गिर गया। टक्कर से उसके सिर में गहरी चोट पहुंची, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें