फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को घायल कर मवेशी ले गए चोर

Mon, 11 Apr 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
पशु चोरों की पिटाई से घायल जयेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मालीपुर व बसखारी थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन से पशु चोरी के लिए निकले चोरों ने दो अलग अलग गांवों में पशुओं की रखवाली कर रहे दो पशुपालकों की लाठी डंडों से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक घटना में पशु चोर 10 भेड़ तथा दूसरी घटना में 1 भैंस लेकर फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन


दुस्साहसिक चोरों ने एक महिला समेत दो अन्य लोगों की भी इसी दौरान पिटाई कर दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने रात में ही चारों की धरपकड़ के लिए प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र के आजनपारा गांव में एक पिकअप वाहन से चार पशु चोर पहुंचे। वहां वे भेड़ों को लाद रहे थे कि इसी बीच रखवाली कर रहे भेड़ मालिक अनिल पाल (18) की नींद खुल गई। उसने नजदीक जाकर आवाज लगाई तो पशु चोरों ने लोहे की सरिया व लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


शोर होने पर पिता रामशब्द वहां पहुुुंचे तो चोरों ने उन्हें भी पीट दिया। इसके बाद चोर वाहन पर 10 भेंड लेकर भाग गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल अनिल को नगपुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने चोरों की घेराबंदी का प्रयास भी किया लेकिन सफल नहीं हो सके। न्यौरी प्रतिनिधि के अनुसार रविवार रात बसखारी थाना क्षेत्र के अहिरुपुर गांव में पिकअप वाहन से सात की संख्या में पशु चोर पहुंचे।

वहां जयेन्द्र नामक ग्रामीण के जागने पर चोरों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद चोरों ने उसकी एक भैंस लेकर भाग गए। इस घटना के दौरान चोरों ने जयेंद्र की पत्नी व एक अन्य ग्रामीण रामनरेश की भी पीटाई कर दी।

मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व रामनरेश की भैंस को पशु चोर उठा ले गए थे। पुलिस ने दोनों ही घटनाओं में चोरों की धरपकड़ के लिए रात में प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। चोरों की पिटाई से जयेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घटनाओं में केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें