फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक व महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, गंभीर

Sat, 05 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
निगला जहर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवक व एक महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से युवक को ट्रॉमा सेंटर व महिला को फैजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत अलीगंज निवासी पिंटू (32) पुत्र रामनेवल ने शनिवार भोर में विषैला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबियत तबियत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


उल्टी व पेट में तेज दर्द होने पर परिवारीजनों ने उसे सामान्य ढंग से लेते हुए स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत और बिगड़ गई। विषैला पदार्थ खाने की जानकारी हुई तो परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया।

आननफानन में उसे सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ला में भी एक महिला ने विषैला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


परिवारीजनों के अनुसार मोहल्ला रेशमा (30) पत्नी शमशेर ने शुक्रवार देर शाम खाना खाने के बाद विषैला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसे उल्टी व पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। विषैला पदार्थ खाने की जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल फैजाबाद भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें