एसपी रोहन पी कनय ने स्वाट टीम का नए सिरे से गठन कर दिया है। कार्य में लापरवाही के चलते उन्होंने बीते दिनों पूरी स्वाट टीम को भंग कर दिया था। इस बीच अब एसपी ने जलालपुर थाने में तैनात रहे दरोगा शशिकांत यादव को स्वाट टीम का नया प्रभारी तैनात किया है।
आलापुर थाने के सिपाही पुनीत गुप्ता, जलालपुर के विनोद, मालीपुर के राहुल व पुलिस लाइन के खालिद खान को स्वाट टीम का सदस्य बनाया गया है। टीम के गठन के साथ ही एसपी ने टीम को निर्देश दिया कि वे अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन करें। अपराधों के रोकथाम के लिए उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका समयबद्ध पालन तय करना होगा।