कक्षा 10 की छात्रा अंकिता सिंह गुरुवार को क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज बनगांव जददीद गई थी। उसे सर्प डस लिया। घटना की सूचना उसने शिक्षकों को दी। विद्यालय प्रशासन ने इलाज के लिए उसे भीटी के एक अस्पताल में पहुंचाया, और इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी।
अंकिता के पिता धर्मेन्द्र कुमार सिंह व परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंचे। यहां दो दिन इलाज चलने के बाद भी उसकी स्थिति नहीं सुधरी। इस पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार सायं परिजन सुल्तानपुर के लिए लेकर जा रहे थे, उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।